उर्वशी रौतेला ने गांव पहुंचने से पहले कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया, इसके बाद वह अपने पैतृक गांव जयहरीखाल प्रखंड के सकमुंडा के लिए रवाना हो गई। इस शादी समारोह में उर्वशी रौतेला के माता पिता भी आये हुए हैं।
जयहरीखाल में अपनी बुआ के बेटे के विवाह समारोह में पहुंची उर्वशी रौतेले ने बताया कि इन दिनों वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराखंड से विशेष स्नेह मिला है, इसके लिए वह सदा आभारी रहेंगी।
उर्वशी रौतेला के नाम सबसे ज्यादा ब्यूटी पीजेंट्स खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। वह एक बार ही नहीं बल्कि दो-दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपनी झोली में डाल चुकी हैं। इस कारण वह दो बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की ओर से शामिल हुईं।
उन्होंने वर्ष 2015 में मुंबई में आयोजित मिस दिवा-2015 का खिताब जीतकर मिस यूनिवर्स में एंट्री पाई थी। उन्होंने लास वेगास में 19 दिसंबर 2015 को मिस यूनिवर्स कांटेस्ट-2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले उन्होंने 2012 में भी इस कांटेस्ट में हिस्सा लिया था, लेकिन तब उम्र 23 दिन कम होने के कारण निराशा उनके हाथ लगी थी।

बचपन में पढ़ाई में अव्वल रहीं उर्वशी इंजीनियर बनना चाहती थीं लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था। उन्होंने 15 साल की उम्र से ब्यूटी पीजेंट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। कोरोना लॉकडाउन के दौरान कोरोना वॉरियर्स की मदद करने के लिए इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन डांस क्लास की। टिकटॉक पर इस डांस मास्टरक्लास ने उन्हें 1 करोड़ 80 लाख लोगों के साथ जोड़ा। इससे उर्वशी को 5 करोड़ रुपये मिले, जिसे उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में डोनेट कर दिया।
उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उर्वशी के 43 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं ट्विटर पर उन्हें 7.25 लाख लोग फॉलो करते हैं। उर्वशी रौतेला एक फैशन दिवा भी हैं, उनके ड्रेसेस सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। अरब फैशन वीक में फर्न अमेटो की एक शॉर्ट फिल्म में उन्होंने ’इजिप्ट की रानी क्लियोपेट्रा’ का किरदार अदा किया। इस फिल्म के लिए उन्होंने 37 करोड़ का आउटफिट पहना।


Leave a comment