Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ श्री बदरीनाथ धाम के समीप देश के पहले गांव माणा में रिलायंस 4-जी सेवा शुरू
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

श्री बदरीनाथ धाम के समीप देश के पहले गांव माणा में रिलायंस 4-जी सेवा शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का विजन साकार हो रहा है। बदरीनाथ मंदिर तथा केदारनाथ मंदिर को रिलायंस जियो द्वारा डेडीकेटेड कनेक्टीविटी लाईने उपलब्ध करायी गयी है। यात्रा वर्ष 2022 में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक रिलायंस जियो ने 4-जी कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है। जिससे चारधाम यात्रियों तथा श्री हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों को सुविधा मिली है। उन्होंने आशा जताई कि शीघ्र रिलायंस जियो उत्तराखंड में रिलायंस जियो 5-जी सेवा शुरू करने हेतु आगे आयेगा।

रिलायंस 4-जी सेवा के उदघाटन समारोह के अवसर पर वर्चुअली संबोधन में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि मंदिर समिति श्री बदरीनाथ धाम में रिलायंस 4-जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस टीम का धन्यवाद प्रेषित करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में डिजिटल देव भूमि का सपना साकार हो रहा है। रिलायंस जियो द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक 4-जी कनैक्टिविटी सुविधा प्रदान की है। बदरीनाथ धाम में कनैक्टिविटी सुविधाएं जुटाने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के प्रयासों तथा सहयोग पर भी आभार जताया।

इस अवसर पर देश के पहले गांव माणा के ग्राम पंचायत प्रधान मोल्फा ने पर्यटन ग्राम माणा से रिलायंस 4-जी सेवा शुरू होने पर सबको बधाई दी। रिलायंस जियो उत्तराखंड के सीईओ गौरव आनंद ने उदघाटन समारोह में शामिल सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों तथा रिलायंस टीम का आभार जताया।

इस अवसर पर इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) के निदेशक अमित सिन्हा, रिलायंस जियो उत्तराखंड के स्टेट डिप्लोमेंट हेड वाई.पी. सिंह, मार्केटिंग हेड नीरज अग्रवाल, जेसी मैनेजर विश्वजीत, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, सुनील चौधरी, संजय पांडेय, अंकित श्रीवास्तव, अतुल द्विवेदी आदि ने रिलायंस 4-जी सेवा के उद्घघाटन समारोह में प्रतिभाग किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...