Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कॉलेजों में अब जियोफेंसिंग से लगेगी अटेंडेंस
उत्तराखंड न्यूज़

कॉलेजों में अब जियोफेंसिंग से लगेगी अटेंडेंस

Geofencing will now be used to mark attendance in colleges
Geofencing will now be used to mark attendance in colleges

देश के दूर-दराज स्थित इलाकों में मौजूद कॉलेजों में आमतौर पर देखा जाता है कि वहां पर पढ़ाने वाले टीचर अक्सर कॉलेज से नदारद रहते हैं. अगर वे कभी क्लास में आते हैं भी तो पढ़ाने के बजाय अपनी हाजिरी पूरी कर लेते हैं. हालांकि, अब इस तरह की हरकतों पर लगाम लगने वाली है, क्योंकि सरकार ने इसका काट ढूंढ लिया है. दरअसल, अब टीचर्स के लिए जियोफेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी हो रही है. ये सिर्फ टीचर्स के लिए नहीं होगा, बल्कि इसके दायरे में कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स भी आएंगे.

जियोफेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम को उत्तराखंड में लागू किया जाएगा, ताकि दूर दराज और पर्वतीय इलाकों में स्थित कॉलेजों में टीचर्स और स्टूडेंट्स की पहुंच सुनिश्चित की जा सके. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट जल्द ही इसकी शुरुआत करने वाला है. अगर पायलट प्रोजेक्ट में सफलता हासिल होती है, तो भविष्य में इसे पूरे उत्तराखंड के कॉलेजों में लागू कर दिया जाएगा. इस तरह सरकार के पास हर एक टीचर और स्टूडेंट की हाजिरी का डेटा होगा.

क्या होता है जियोफेंसिंग सिस्टम?

जियोफेंसिंग सिस्टम सैटेलाइट पर आधारित एक सिस्टम है. इसके तहत किसी इलाके के लिए जियोफेंसिंग बनाई जाती है, जो किसी बाउंड्री की तरह होती है. इस बाउंड्री के भीतर जितने भी डिवाइस मौजूद होंगे, उनका रिकॉर्ड बन जाएगा. ऐसे में अगर किसी को अटेंडेंस लगाना है, तो उसे इस बाउंड्री के भीतर आना होगा, जैसे ही वह इस दायरे में आएगा उसका अटेंडेंस के लिए बनाया गया मोबाइल ऐप काम करने लगेगा. ये ऐप जियोफेंसिंग सिस्टम पर काम करता है.

कैसे लगेगी जियोफेंसिंग से अटेंडेंस?

जिस कॉलेज या संस्थान के लिए जियोफेंसिंग सिस्टम लागू किया गया है, वहां पर स्टूडेंट्स और टीचर्स को अटेंडेंस के लिए एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. ये ऐप कॉलेज और संस्थान का होगा. इस तरह जैसे ही वे कॉलेज में एंट्री करेंगे, वैसे ही वह ऐप के जरिए अटेंडेंस लगा पाएंगे. ऐप सिर्फ सिर्फ उसी क्षेत्र में काम करेगा, जहां पर जियोफेंसिंग सिस्टम लागू किया गया है.
ऐप को ओपन करने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी सेंड करने का ऑप्शन आएगा. जैसे ही टीचर्स इस ओटीपी को फिल करेंगे, वैसे ही उनकी अटेंडेंस लग जाएगी. कैंपस से बाहर जाने पर ऐप काम नहीं करेगा.

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...