Home उत्तराखंड न्यूज़ विश्व में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

विश्व में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

विश्व के कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, चीन, जापान में सबसे ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। विश्व में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कल महामारी की स्थिति की समीक्षा करने वाले हैं।

विश्व के कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, चीन, जापान में सबसे ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। विश्व में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कल महामारी की स्थिति की समीक्षा करने वाले हैं।

 

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया, ब्राजील और चीन में मामलों में अचानक तेजी को देखते हुए देश में आए जाने वाले पॉजिटिव केसों के सैंपल्स की की जीनोम सिक्वेंसिंग कराना जरूरी है। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) नेटवर्क के माध्यम से कोरोना के खतरनाक वैरिएंट को ट्रैक करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, सभी राज्यों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि जहां तक संभव हो सभी कोरोना पॉजिटिव मामलों के नमूने दैनिक आधार पर INSACOG जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं (IGSLs) को भेजे जाएं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए इन प्रयोगशालाओं को मैप किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...