Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रवासी उत्तराखंडी होली मिलन समारोह 2023
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

प्रवासी उत्तराखंडी होली मिलन समारोह 2023

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी 5 मार्च को प्रवासी उत्तराखंडी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की प्रबुद्ध हस्तियों ने हिस्सा लिया। जिसमें एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, पूर्व रॉ एवं एटीआरओ चीफ अनिल धस्माना, कोस्ट गार्ड के पूर्व महानिदेशक और मेंबर एनडीएमए राजेंद्र सिंह, पूर्व एनटीआरओ चीफ आलोक जोशी, जीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान, एनएससीएस में साइबर सुरक्षा के सलाहकार ले. जनरल राजेश पंत, सीओएम वाइए एडमिरल संदीप नैथानी, एयर मार्शल वीपीएस राणा, रियर एडमिरल ओपीएस राणा, जीएमआर के सीईओ अश्विनी लोहानी, एनएससीएस में ज्वाइंट सक्रेट्री अक्षय जोशी, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार, वित्त मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेट्री अमित नेगी, पीएमओ में डिप्टी सक्रेट्री मंगेश घिल्डियाल, आईपीएस रघुबीर लाल, आईपीएस अनुराग अग्रवाल, ज्वाइंट सक्रेट्री अरविंद नौटियाल, राम स्वामी हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजय धस्माना, उत्तराखंड के जागर सम्राट पदम्श्री प्रीतम भरतवाण, एडीजी एमएनएस मेजर जनरल स्मिता देवरानी, कर्नल एसपीएस परमार सेवानिवृत, पूर्व आईजी बीएसएफ एसएस कोठियाल, मेंबर एएस एंड एफएस डॉ शिव प्रसाद किमोठी, बजाज ग्रुप के एडवाइजर टीसी उप्रेती, सुप्रीम एडवरटाइजिंग के सीएमडी जीएस रावत, मेंटर, स्ट्रार्टअप्स एंड बिजनेस गुप्स के पूरन टमटा, ट्राइडेंट टेकलैब्स के संस्थापक सुकेश नैथानी, एसकेपी प्रोजेक्ट के सीएमडी सुरेश चन्द्र पांडेय, कंट्री वाइड गु्रप के निदेशक जगदीश पांडेय, आज तक के एडिटर मनजीत नेगी समेत रक्षा-सुरक्षा और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया।

हिल मेल के सहयोग से वाइस एडमिरल संदीप नैथानी के घर पर उत्तराखंडी भोज का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर उत्तराखंड के हर क्षेत्र के जाने माने लोगों ने होली की ख़ुशियां साझा की। सभी लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों द्वारा पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाया गया। इसके बाद सभी लोगों को होली के हर्बल रंग और गुजिया भेंट की गई।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...