आर्य समाज रामनगर में बसंत पंचमी के मौके पर यज्ञ का आयोजित किया गया। इस मौके पर नकुल देव शास्त्री ने कहा कि बसंत पंचमी के मौके पर नए ज्ञान का संचार होता है। साथ ही बसंत पंचमी के मौके पर नए रिश्तों की तैयारियां
आर्य समाज रामनगर में बसंत पंचमी के मौके पर यज्ञ का आयोजित किया गया। इस मौके पर नकुल देव शास्त्री ने कहा कि बसंत पंचमी के मौके पर नए ज्ञान का संचार होता है। साथ ही बसंत पंचमी के मौके पर नए रिश्तों की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू होती हैं। इसलिए बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाना चाहिए। इस मौके पर अमर शहीद लाला लाजपत राय की जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर आरपी सिंह, मदनपाल शर्मा, प्रेम लता शर्मा डॉ. अरुण कुमार, आरपी सिंह, राम अवतार यादव, विवेक अरोड़ा, वेद सिंह, हर्षिता, तेजपाल सिंह, उषा रानी, राजकुमार त्यागी, तेजपाल सिंह, सरोज बाला, रामेश्वर प्रसाद, जेडी त्यागी आदि ने विचार व्यक्त किए। राजेन्द्र नगर स्थित तालेश्वर शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर आचार्य राकेश कुमार शुक्ला, वेद प्रकाश शुक्ला, मंदिर संयोजक सुभाष चंद्र कश्यप, नन्द उपाध्याय, एसके त्यागी, अरविन्द रोड, सोमदत्त सैनी व सुनील सैनी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर आइआइटी स्थित सरस्वती मंदिर में भी बसंत पंचमी के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही पीले रंग की खिचड़ी को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इसके अलावा मीठे पीले रंग के चावलों का भी वितरण किया गया।







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *