Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गुलदार ने महिला पर किया हमला, अब ड्रोन कैमरे से गुलदार पर रखी जा रही है नजर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

गुलदार ने महिला पर किया हमला, अब ड्रोन कैमरे से गुलदार पर रखी जा रही है नजर

उक्त घटना के बाद वन विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में दिन व रात्रि में गश्त हेतु जखोली रेंज के संबंधित कर्मचारी को तैनात कर दिया गया है। साथ ही विभाग द्वारा संबंधित ग्रामवासियों से आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है।

प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग अभिमन्यु ने अवगत कराया है कि उक्त घटना के बाद वन विभाग द्वारा शासनादेश के अनुसार अग्रिम धनराशि 10 हजार रुपए का भुगतान घायल महिला के प्राथमिक उपचार हेतु किया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तरी जखोली रेंज के संबंधित कर्मचारी को प्रभावित क्षेत्र में दिन व रात गश्त हेतु तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगा दिए गए हैं तथा आवश्यकता के अनुसार ड्रोन कैमरे के द्वारा भी गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने संबंधित ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि महिलाएं जंगल में चारा लेने अकेले न जाएं समूह में जाएं तथा समय से अपने घरों को वापस आ जाएं। अंधेरा होने पर अपने घरों से न निकलें विशेष परिस्थितियों में समूह में जाएं साथ ही अपनी आत्मरक्षा हेतु लाठी-डंडा अवश्य रखें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...