पहाड़ से लेकर मैदान तक दिख रहा है जल प्रलय

पहाड़ से लेकर मैदान तक दिख रहा है जल प्रलय

उत्तराखंड में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है पहाड़ से लेकर मैदान तक जल तांडव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं। हरिद्वार में भी कई सड़कों पर नदियां बहने लगी हैं। राजधानी देहरादून के कई निचले इलाकों में भी जलभराव हो गया।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बरसात से प्रभावित कई क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आई.एस.बी.टी. देहरादून में सड़क पर जल भराव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जल भराव के कारणों की जांच की जाय एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कारवाई की जाए। ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी देहरादून का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी में एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा दीवार का काम पूरा न होने के कारण यह समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। यदि लोगों को खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पडेंगी, तो इसकी समुचित व्यवस्था की जाय। इस दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य पांच जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। राजधानी देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाने, चौकी प्रभारियों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए थाने और चौकियों में बचाव कार्य के लिए जरूरी सामानों को भी एकत्र करने को कहा है।

कल देहरादून के तहसील कालसी क्षेत्र के अंतर्गत एक यूटीलिटी वाहन जो कालसी से विकासनगर की ओर आते समय हरिपुर-कोटी ईच्छाडी मोटर मार्ग में अचानक पहाड़ से बोल्डर गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसके कारण इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हुआ है और दो लोगों को सामान्य चोट लगी है।

इसके अलावा टिहरी गढवाल के तहसील पावकी देवी क्षेत्र के अंतर्गत एक मैक्स वाहन जो कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा था वह गुलर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें 11 लोग सवार थे जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों को गम्भीर चोटें आई हैं। दो लोग घायल हुए हैं और तीन लोग लापता बताये जा रहे हैं।

इसके अलावा हरिद्वार तहसील में 17, रूड़की में 14, लस्कर में एक तथा भगवानपुर में 4 स्थानों पर जलभराव होने की सूचना प्राप्त हुई है। क्षेत्र के सभी अधिकारी द्वारा क्षेत्रों का दौरा किया गया है और जलभराव की निकासी हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकासी के निर्देश दिये गये हैं।

2 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

2 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this