Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के विकास में रिलायंस इंडस्ट्रीज करेगी सहयोग
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के विकास में रिलायंस इंडस्ट्रीज करेगी सहयोग

हिल-मेल ब्यूरो

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में उत्तराखंड सरकार द्वारा महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड-इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत रोड शो का आयोजन किया गया। 7 व 8 अक्टूबर 2018 को देहरादून में उत्तराखंड राज्य का पहला निवेशक सम्मेलन होगा जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि मुम्बई व उत्तराखंड में गहरा नाता है। मुम्बई देश की आर्थिक राजधानी है। उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी कहा जा सकता है। दोनों राज्य आर्थिकी व अध्यात्म का बेजोड़ नमूना पेश करते हैं।

इस रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से मिलकर उन्हें उत्तराखंड में निवेश की सम्भावनाओं व राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विकास के लिए उठाये गये कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक व मानव संसाधन दोनों दृष्टि से भी निवेशकों के लिए उत्तराखंड में अनुकूल माहौल है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में फिल्मों के फिल्मांकन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है तथा पिछले डेढ़ साल में उत्तराखंड में अनेक फिल्मों की शूटिंग की गई है।

इस अवसर पर रिलायन्स इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक मुकेश अम्बानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। दोनों के बीच उत्तराखंड में निवेश की सम्भावनाओं पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ। उन्होंने डिजीटल उत्तराखंड, आर्गेनिक खेती, आतिथ्य के क्षेत्र में विशेष रूचि जाहिर की। अम्बानी ने कहा कि जिओ के माध्यम से उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र में मोबाईल व नेट कनेक्टिविटी दी जा सकती है। राज्य के स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों को नेट कनेक्टीविटी से जोड़ने का प्रस्ताव दिया व आर्गेनिक उत्पादों के भंडारण व कोल्ड स्टोरेज सुविधा के सहयोग की इच्छा जताई।

मुकेश अम्बानी ने कहा कि उत्तराखंड, प्रकृति का अनुपम उपहार है। इसकी सुंदरता स्वीट्जरलैंड से भी बढ़कर है। केवल इसे दुनिया के सामने लाए जाने की जरूरत है। उत्तराखंड को पर्यटन के सर्वश्रेष्ठ गंतव्य के तौर पर विकसित किया जा सकता है। उन्होंने पर्यटन व आतिथ्य के क्षेत्र में भी निवेश के लिए इच्छा जताई। अम्बानी ने कहा कि उत्तराखंड में जैविक सब्जियों व हर्बल उत्पादों की भी काफी सम्भावनाएं हैं। इसके लिए उन्होंने बेक एंड चैन विकसित करने में सहयोग का भी प्रस्ताव दिया। प्रदेश में रिलायंस फाउंडेशन के कार्यों का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर उन्होंने श्री केदारनाथ की तर्ज पर ही श्री बदरीनाथ के विकास में सहयोग की बात कही।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...