Home उत्तराखंड न्यूज़ पंचम केदार धाम कल्पेश्वर में राम मंदिर को लेकर की गई स्तुति, महिलाओं ने निकाली दिव्य कलश यात्रा
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

पंचम केदार धाम कल्पेश्वर में राम मंदिर को लेकर की गई स्तुति, महिलाओं ने निकाली दिव्य कलश यात्रा

श्री राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर जनपद चमोली में संचालित सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम के तहत पंचम केदार धाम कल्पेश्वर में भरकी गांव की महिलाओं ने दिव्य कलश यात्रा निकाली। कल्पेश्वर मंदिर में भजन करते हुए श्री राम की स्तुति की गई।

इस दौरान कल्पेश्वर मंदिर परिसर के आसपास वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कल्पेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद, सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष रावत, मंदिर के पुजारी हरि सिंह, भरकी ग्राम प्रधान मंजू देवी, गोविन्दी देवी, रजनी देवी, सविता देवी, आरती देवी, रामरी देवी आदि महिलाएं शामिल थी।इसके अलावा नगर पालिका व पंचायत के तत्वाधान में पोखरी के विनायकधार स्थित हनुमान मंदिर, नन्दप्रयाग में चंडिका मंदिर, पीपलकोटी में तेलेश्वर मंदिर, थराली के बेतालेश्वर महादेव मंदिर, नगर पालिका जोशीमठ के कल्पनाथ मंदिर, विष्णु प्रयाग संगम, कर्णप्रयाग के शिव एवं वाल्मीकि मंदिर, गोपेश्वर में दीनदयाल उपाध्याय पार्क, पपडियाणा स्थित नंदा देवी मंदिर में जन सहभागिता से विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के साथ राम भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...