Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ”केदारनाथ से साक्षात्कार” पुस्तक की प्रति भेंट
उत्तराखंड न्यूज़

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ”केदारनाथ से साक्षात्कार” पुस्तक की प्रति भेंट

2013 में केदारनाथ में आई प्रलयकारी बाढ़ की विनाशलीला और केदारघाटी के पुनर्निर्माण को कवर करने के अनुभवों को आजतक संवाददाता मनजीत नेगी ने एक पुस्तक ”केदारनाथ से साक्षात्कार” के रूप में संकलित किया। इस पुस्तक में पीएम मोदी के मिशन केदारनाथ के बारे में बताया गया है। पुस्तक की प्रति यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की।

इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि केदारनाथ में पुनर्निर्माण का जो कार्य किया गया है उसकी वह प्रशंसा करते हैं। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्य को सराहा और तेजी से हो रहे पुनर्निर्माण कार्य के लिए उनकी तारीफ की।

मुख्यमंत्री ने काफी टेबुल बुक की तस्वीरों के माध्यम से केदारनाथ त्रासदी और उसके बाद वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को भी देखा। उन्होंने आशा जताई कि केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देखरेख में चल रहा पुनर्निर्माण का कार्य जल्द पूरा हो जायेगा।

इस पुस्तक में बताया गया है कि जब लोग केदारनाथ त्रासदी के बाद उस इलाके से निकल भागने के लिये हर जुगत लगा रहे थे और भगवान से दुआंये मांग रहे थे, तब लेखक उस इलाके की खाक छानने में लगे हुए थे।

केदारनाथ आपदा और उसके बाद केदारनाथ में पुनर्निर्माण का जो कार्य किया गया है उसके बारे में पुस्तक में विस्तृत से बताया गया है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...