Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम धामी के लिए छोड़ी थी अपनी सीट
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरबागेश्वर

पूर्व विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम धामी के लिए छोड़ी थी अपनी सीट

वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, कैलाश गहतोड़ी का आज देहरादून के दून अस्पताल में निधन हो गया है। उनका इलाज लंबे समय से चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, कैलाश गहतोड़ी का आज देहरादून के दून अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश गहतोड़ी की निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। कैलाश गहतोड़ी जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

मुख्यमंत्री घामी ने कहा कि इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूं। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे।

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से पुष्कर सिंह धामी के हारने के बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल 2022 को विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से विधानसभा का उप चुनाव लड़ा और वह भारी मतों से विजयी हुए थे। बाद में गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था।

कैलाश गहतोड़ी कैंसर से पीड़ित थे। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। पिछले दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी उनका कुशल क्षेम पूछने अस्पताल भी गए थे।

कैलाश गहतोड़ी का इलाज देहरादून के दून अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह अंतिम सांस ली जिसके बाद वह इस संसार को छोड़कर चले गये।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

बागेश्वर के बदियाकोट भगवती मंदिर में आग से भारी तबाही, चार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र स्थित बदियाकोट गांव में...