यहां बारिश से दुकानों में घुसा मलबा, भूस्खलन से हाईवे तीन घंटे रहा बंद

यहां बारिश से दुकानों में घुसा मलबा, भूस्खलन से हाईवे तीन घंटे रहा बंद

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब क्षेत्र में बारिश में एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर मलबा गिरने से बुधवार की शाम करीब तीन घंटे (शाम चार से सात बजे तक) यातायात बंद रहा। इसके चलते अल्मोड़ा और हल्द्वानी आने-जाने यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

अल्मोड़ा : भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब क्षेत्र में बारिश में एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर मलबा गिरने से बुधवार की शाम करीब तीन घंटे (शाम चार से सात बजे तक) यातायात बंद रहा। इसके चलते अल्मोड़ा और हल्द्वानी आने-जाने यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

क्वारब निवासी दीवान सिंह की दुकान में बारिश का पानी घुस गया। जिससे दुकान में रखा सामान खराब हो गया। शात सात बजे मलबे को हटाकर यातायात सुचारू किया । पहाड़ी से पत्थरों को गिरता देख पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सड़क को वनवे कर वाहनों को उन्हें आगे के लिए रवाना किया। वहीं क्वारब स्थित कलमठ पर मलबा आने से सड़क क्षतिगस्त हो गई। जिससे वाहन चालकों, यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कोश्याकुटौली के एसडीएम बीसी पंत ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क पर आए मलबे को जेसीबी से हटाकर यातायात सुचारू किया गया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this