Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड से बीजेपी को मिली पांचों सीटें, जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में जताया भरोसा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनपौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड से बीजेपी को मिली पांचों सीटें, जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में जताया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए उत्तराखंड की जनता ने एक बार पुनः लोकसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी के पांचों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। गढ़वाल सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, नैनीताल से अजय भट्ट और अल्मोड़ा से अजय टम्टा की प्रचंड जीत हुई है।

हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सिर जीत का ताज सजा है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को हराया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत को कुल 6,53,808 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को 1,64,056 से हराया। वीरेंद्र रावत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे हैं।

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अपना सांसद चुना है। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 7,72,671 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 4,38,123 मत प्राप्त हुए। इस सीट पर अजय भट्ट के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी, बसपा के अख्तर अली, यूकेडी के शिव सिंह समेत दस उम्मीदवार मैदान में थे। नैनीताल लोकसभा सीट पर शुरुआती चुनावी रुझान से ही भाजपा आगे चल रही थी। अजय भट्ट की जीत के साथ ही यहां कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने लोकसभा के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने 4,62,603 मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को करारी शिकस्त दी। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने भी दोनों ही पार्टियों को कांटे की टक्कर दी।

गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी विजयी हुए हैं उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को हराया। अनिल बलूनी को 4,18,531 वोट मिले हैं। अनिल बलूनी और गणेश गोदियाल के बीच में 1,55,839 वोट का अंतर चल रहा है।

वहीं अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा विजयी हुए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को हराया। अजय टम्टा को 4,29,167 वोट मिले और उन्होंने 2,34,097 के अंतर से हराया।

19 अप्रैल को हुए चुनाव में 83,37,914 में से 57.24 यानी 47,72,484 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सबसे ज्यादा 63.53 प्रतिशत वोट हरिद्वार लोकसभा में पड़े हैं, जबकि सबसे कम 48.82 प्रतिशत वोट अल्मोड़ा लोकसभा सीट में पड़े हैं। दो सीटें गढ़वाल और अल्मोड़ा ऐसी हैं, जहां पुरुषों के मुकाबले महिला मत ज्यादा पड़े हैं। गढ़वाल में कुल 13,69,388 में से 7,17,834 वोट पड़े थे। इनमें 3,79,833 महिलाएं, 3,37,993 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा आठ थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। इसी प्रकार, अल्मोड़ा लोकसभा के कुल 13,39,327 मतों में से 3,48,378 महिला और 3,05,016 पुरुष मत पड़े हैं। इन दोनों सीटों पर महिला मतों की संख्या अधिक है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...