Monday , 7 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में काला दिन रहा बुधवार , लगा लाशों का ढेर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड में काला दिन रहा बुधवार , लगा लाशों का ढेर

उत्तराखंड के नैनीताल जिला के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में वहां खाई में गिर गया जिसमें सवार पांच लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पतलट सड़क मार्ग पर यह हादसा हुआ है जिसमें मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिरी है जिसमें सवार लोगों में से पांच लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम में मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर रही है।

वहीँ सिसौना सितारगंज से गर्मियों की छुट्टी मनाने भदकोट जा रहे छह सदस्यीय परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। तीन भाइयों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। घायल तीनों बच्चों का एसटीएच में इलाज चल रहा है।

वहीँ नैनीताल हाईवे पर मंगलवार की देर चड्ढा पेपर मिल के पास हल्द्वानी से दिल्ली जा रही सवारी भरी रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर जा रही लकड़ी भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 18 सवारी व ट्रैक्टर चालक समेत 19 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पांच सवारियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है।

साथ ही हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूद गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। शादी के चार साल होने के कारण मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं सौंपी है।

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में बुधवार की शाम मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। लगभग दो घंटे से भी अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से पिथौरागढ़ नगर की सड़कें और गलियां बरसाती नालों में तब्दील हो गईं। सहकारी बैंक के प्रथम तल में पानी घुस गया। कुर्सियां और दोपहिया वाहन भी पानी में आधे तक डूबे गए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles