Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड ऋषिकेश मारपीट मामला में आरोपी पार्षद ने हेमकुंड गुरूद्वारे में प्रायश्चित कर किया साथियों संग पुलिस को सरेंडर
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

ऋषिकेश मारपीट मामला में आरोपी पार्षद ने हेमकुंड गुरूद्वारे में प्रायश्चित कर किया साथियों संग पुलिस को सरेंडर

आपको बता दें 2 मार्च को सर्वहारा नगर स्थित एक बुलेट के शो रूम में स्थानीय पार्षद वीरपाल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। जहां शो रूम के मालिक के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था गुस्साए लोगों ने शो रूम के मालिक सहित कई लोगों पर हमला कर दिया था। शो रूम में तोड़फोड़ कर दी थी।

इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो देखने के बाद लोगों में काफी रोष देखने को मिला था। अलग अलग स्थानों से लोगों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी पार्षद वीरपाल और उसके दो साथी फरार थे।

मंगलवार सुबह पार्षद वीरपाल अपने दो साथियों कैलाश और सूरज के साथ श्री हेमकुंड साहिब गुरुदारे में पहुंचे। उन्होंने अपनी गलती का प्रायश्चित करते हुए गुरु के दरबार में शीश नवाकर पूरे सिख समाज से माफी मांग ली है। इसके बाद खुद को पुलिस को सरेंडर कर दिया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...