Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर में बोले सीएम योगी, युवाओं को सही राह दिखाकर उचित अवसर प्रदान किए जाने की है आवश्यकता
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेश-विदेश

गोरखपुर में बोले सीएम योगी, युवाओं को सही राह दिखाकर उचित अवसर प्रदान किए जाने की है आवश्यकता

सीएम योगी गुरुवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत गोरखपुर और बस्ती मंडल के 2500 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये का ऋण तथा ओडीओपी के अंतर्गत दोनों मंडलों के 2100 प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट वितरण कर रहे थे।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि युवा देश की ऊर्जा हैं। इन्हें सही राह दिखाकर उचित अवसर प्रदान किए जाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश के 10 लाख नये युवाओं को उद्यमी बनाने का अभियान शुरू किया है।

सीएम योगी गुरुवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत गोरखपुर और बस्ती मंडल के 2500 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये का ऋण तथा ओडीओपी के अंतर्गत दोनों मंडलों के 2100 प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 10 लाख नये युवाओं को उद्यमी बनाने में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान इसमें महत्वपूर्ण कड़ी है।

योजना को लागू हुए सवा महीने ही हुए हैं। वर्ष में एक लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य था, दो लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। 1000 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। इसी क्रम में गोरखपुर-बस्ती मंडल के 2500 युवाओं को 100 करोड़ का ऋण वितरित किया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि होली के पहले प्रदेश के युवाओं को दिए जा रहे सौगात का लाभ नए युवा उद्यमी बनने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि पहली अप्रैल से फिर एक हजार करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। बैंकों को तेजी से ऋण वितरित करने का निर्देश दिया गया है।

सीएम योगी ने गुरुवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत गोरखपुर और बस्ती मंडल के 2500 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये का ऋण तथा ओडीओपी के अंतर्गत दोनों मंडलों के 2100 प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट वितरित किया। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के स्थापना दिवस पर सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष एक योजना लांच की जाती है।

इस वर्ष मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना नए सिरे से लांच की गई। जब हम यह स्कीम बना रहे थे, तभी आपकी ऊर्जा पर विश्वास था। हमें पता था कि आपके पास विजन है, उसे धरातल पर उतारने के लिए पूंजी की आवश्यकता है। कई नौजवान स्टार्टअप-कारोबार प्रारंभ करना चाहते, लेकिन पूंजी का अभाव होता है। हमने तय किया कि उसकी मजबूरी को मजबूरी नहीं रहने देंगे, बल्कि उसके विजन को धरातल पर उतारेंगे।

उपराष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री युवा उद्यमी स्कीम का पोर्टल प्रारंभ कराया। इसमें हमने व्यवस्था दी कि एक वर्ष में एक लाख नए उद्यमी, पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराएंगे। 10 प्रतिशत तक मार्जिन मनी भी सरकार उपलब्ध कराएगी। अनुसूचित जाति-जनजाति, महिला व अति पिछड़ी जाति के लिए अतिरिक्त सुविधा का प्रविधान किया गया है।

सवा महीने में दो लाख से ज्यादा आए आवेदन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी इस योजना को लागू हुए सवा महीने ही हुए हैं। अभी तक ही 2 लाख 54 हजार 794 आवेदन आ चुके हैं। इसमें से एक लाख आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं। 24 हजार लाभार्थियों को 931 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत हो गया है और 10,500 लाभार्थियों को 410 करोड़ रुपये वितरण भी किया जा चुका है। गोरखपुर व बस्ती मंडल के 1440 लाभार्थियों को 67.14 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत करते हुए 575 लाभार्थियों को 25.80 करोड़ का ऋण पहले वितरित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बैंक में पहले लोन नहीं मिल पाता था। अभी कुछ दिन पहले लखनऊ में बैठक ली है। इसमें बैंक के अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक 25 हजार लोगों का लोन स्वीकृत, 10 हजार से अधिक का वितरण भी हो चुका है। यह बैंक के सीडी रेशियो को बढ़ाने का भी माध्यम है। बिजनेस तभी बढ़ेगा, जब आप पूंजी लगाएंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...