Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दो लाख की अफीम सहित दो गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

दो लाख की अफीम सहित दो गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थाे की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसओजी टीम द्वारा क्षेत्र में संयुक्त चौकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को रामलीला ग्राउंड के पास बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये।

टीम द्वारा जब उन्हे रूकने का इशारा किया गया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 445 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम अतुल सागर पुत्र राजेंद्र सागर निवासी ग्राम नूरपुर पोस्ट ढकिया नंबर वन 1 थाना आईटीआई जिला उधमसिंह नगर व बलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी हजीरा गांव बरहनी थाना बाजपुर बताया।

बताया कि वह लोग बरामद अफीम अनुराग कश्यप नाम के व्यक्ति जो कि ढकिया उधमसिंह नगर का रहने वाला है से लेकर आए हैं, तथा अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु हल्द्वानी के युवाओं को बेचने की फिराक में थे इससे पहले गिरफ्तार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...