Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हाथापाई, वक्फ विधेयक को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस-भाजपा विधायकों का हंगामा
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हाथापाई, वक्फ विधेयक को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस-भाजपा विधायकों का हंगामा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा हुआ। नेशनल कान्फ्रेंस के विधायकों ने सदन में बिल पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सदन की कार्यवाही के दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक वहीद पारा ने वक्फ विधेयक पर बहस की मांग की। हंगामा तब शुरू हुआ, जब श्री पारा ने बहस की मांग की, जिसे विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने अस्वीकार कर दिया।

विधानसभा में हंगामे के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई विधायक बेंच पर खड़े हो गए, लेकिन कुछ ने कागज फाडक़र कुर्सी की ओर फेंके। विधायक सदन में नारेबाजी करते रहे और बिल पर बहस की मांग करते रहे। हंगामे के दौरान नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles