सेकुलरिज्म के नाम पर ममता ने दंगाइयों को दे रखी है छूट : योगी आदित्यनाथ

सेकुलरिज्म के नाम पर ममता ने दंगाइयों को दे रखी है छूट : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश ऐसा था कि जिसमें हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। इन दंगाइयों का उपचार डंडा है। बिना डंडे के ये मानेंगे नहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश ऐसा था कि जिसमें हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। इन दंगाइयों का उपचार डंडा है। बिना डंडे के ये मानेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि आप देख रहे हैं कि बंगाल जल रहा है। वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं। वे दंगाइयों को शांति दूत कहते हैं, लेकिन वे बातों से कहां मानने वाले हैं? सेकुलरिज्म के नाम पर इन लोगों ने दंगाइयों को दंगा करने की पूरी छूट दे रखी है। पूरा मुर्शिदाबाद एक सप्ताह से जल रहा है और सरकार मौन है।

मुख्यमंत्री ने इन घटनाओं पर सख्त लगाम लगाने की बात करते हुए वहां के न्यायालय का धन्यवाद दिया, जिन्होंने केंद्रीय बलों को भेजकर अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में 650 करोड़ रुपए की 729 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास के दौरान ये बातें कहीं। सीएम 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, राजा नरपति सिंह रैकवार के विजय दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। ग्रामसभा रोइया, रूदामऊ, माधौगंज, बिलग्राम हरदोई में आयोजित इस कार्यक्रम में विकास, सुरक्षा और विरासत तीनों की झलक एक साथ देखने को मिली।

भारत की धरती पर क्यों बने हैं बोझ

मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा,याद करिए 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। इन दंगाइयों का उपचार ही डंडा है। बिना डंडे के ये लोग मानेंगे नहीं। आप देख रहे हैं कि बंगाल जल रहा है। वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं, दंगाइयों को वह शांति दूत कहती हैं।” विपक्ष के मौन पर मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस मौन है, समाजवादी पार्टी मौन है, टीएमसी मौन है। धमकी पर धमकी दिए जा रहे हैं, जो बांग्लादेश में हुआ था उसका समर्थन कर रहे हैं। जिसे बांग्लादेश अच्छा लगता है तो उन्हें बांग्लादेश चले जाना चाहिए। क्यों भारत की धरती पर बोझ बने हैं?

वीर राजा नरपति सिंह रैकवार को नमन

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, राजा नरपति सिंह के विजय दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सीएम ने इस ऐतिहासिक स्मारक के महत्त्व का उल्लेख किया। साथ ही राजा नरपति सिंह रैकवार की भूमि और किले के उल्लेख पर खास जोर दिया, जो आस-पास के जिलों में विख्यात है। उन्होंने स्मारक के लिए केंद्रीय मंत्री और उस समय के मुख्यमंत्री रहे राजनाथ सिंह का भी विशेष रूप से आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मारक आधुनिक भारत का तीर्थ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे हरदोई जनपद को आधुनिक भारत के रूप में ढालने की कोशिश की जा रही है।

एक नया भारत – एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अगले कुछ वर्षों में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। भारत से बड़ी केवल दो ही अर्थव्यवस्था रहेगी। एक अमेरिका की और दूसरा चीन की। यह संदेश हर भारतवासी के लिए गौरव का पल है और देश के अंदर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट, मेट्रो, बेहतर सुरक्षा एवं निवेश के अवसरों के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को को गति देता है।

वक्फ संशोधन से सुरक्षित होगी गरीबों की जमीन

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम आभारी हैं कि उन्होंने वक्फ संशोधन अधिनियम को पारित करके गरीबों की जमीनों पर पड़ने वाली डकैती पर लगाम लगाने का काम किया है। इस कानून के तहत वह जमीन वापस आने के बाद हॉस्पिटल, गरीबों के मकान, हाईराइज बिल्डिंग, विश्वविद्यालय और स्कूल बनेंगे। साथ ही निवेश के लिए लैंड बैंक तैयार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब किसी को जमीन पर कब्जा करके गुंडागर्दी करने की छूट नहीं मिलेगी। इससे पहले जो जमीन के नाम पर लूट थी, वह रुकने वाली है।

जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे उनसे सावधान रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जनता को बेवकूफ बनाने और आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं उनसे सावधान रहने की जरूरत है। हमें बाबा साहब अंबेडकर के बनाए गए संविधान पर विश्वास करना है। हमें विकास की प्रक्रिया से जुड़ना है। सीएम ने कहा कि 75 वर्षों तक सत्ता पर काबिज रहीं सरकारें गरीबों को आवास, शौचालय जैसी मूल सुविधाएं नहीं दे पाईं, वहीं अब उत्तर प्रदेश में 10 करोड़ लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा रहे हैं।

विकास की व्यापक योजनाएं, आवास से लेकर रोजगार तक

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की परिकल्पना पेश की है। 2047 में भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यह सपना आजादी के सेनानियों का था। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान जिन्होंने हमेशा भारत माता के विकास के लिए संघर्ष किया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this