Home उत्तराखंड न्यूज़ बीते 3 सालों में राज्य सरकार ने 22 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित किएः धामी
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

बीते 3 सालों में राज्य सरकार ने 22 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित किएः धामी

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राध्यापकों को 18 लाख रुपये तक का शोध अनुदान दिया जा रहा है। वहीं, एनडीए और सीडीएस की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी के लिए 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।

एचएनबी गढ़वाल विवि छात्रसंघ समारोह में पहुंचे सीएम
कहा- 3 साल में 22 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित किए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह 2024-25 में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में व्यापक कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। बीते 3 सालों में राज्य सरकार ने 22 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित किए हैं, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी की दर को घटाकर 4 फीसदी किया गया है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू कर सरकार ने मेहनती छात्रों के हितों की रक्षा की है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। वर्तमान में राज्य में 20 मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास, आईटी लैब, परीक्षा भवन, एस्ट्रो पार्क और साइंस सिटी जैसी परियोजनाएं प्रगति पर हैं। साथ ही स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण भी तैयार किया गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक धन सिंह रावत ने शिक्षा को सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों से शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों को विश्वस्तरीय बनाने के सरकार के संकल्प को दोहराया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...