Home उत्तराखंड न्यूज़ किसानों के खातों में गड़बड़ झाला कर लाखों के घोटाले का आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

किसानों के खातों में गड़बड़ झाला कर लाखों के घोटाले का आरोपी गिरफ्तार

मामला स्थानीय किसानों व ग्रामीणों की भावनाओं से जुडा होने तथा गम्भीर प्रवृत्ति का होने के कारण पुलिस ने फरार आरोपी निलम्बित सचिव जय राम को पाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

किसानों के खातों में गड़बड़ी कर 81 लाख 8 हजार 948 रूपयों का घोटाला करने  के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्रांन्तर्गत बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति दुबड चम्पावत पाटी में स्थित है, जिसमे पाटी ब्लाक क्षेत्र के किसानों ने समिति के माध्यम से रबी एवं खरीफ की फसलों के लिये ऋण लिया जाता था। इस समिति में जय राम नामक व्यक्ति वर्ष 2012 से मई 2024 तक सचिव के पद पर तैनात था। उस दौरान सचिव जयराम ने किसानों के खातों में गडबडी की गई जिसकी शिकायत किसानों ने की थी। जिसके क्रम में सदस्य सचिव जिला प्रशासनिक कमेटी, प्रा, ऋण सह.समितियां केन्द्रियन सेवा जिला सहकारी समितियां उत्तराखण्ड चम्पावत ने पाँच सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया। जाँच समिति ने अपनी जाँच पूर्ण करने के उपरान्त अपनी जाँच में तत्कालीन निलंबित सचिव जयराम के समिति व काश्तकारों का कुल 81 ,08,948 रुपये का गबन करना तथा समिति के दस्तावेजों में कूट रचना करने का दोषी पाया गया। इस जांच के आधार पर जाँच समिति के सदस्य अनिल जोशी सहायक विकास अधिकारी विकासखण्ड पाटी की तहरीर पर थाना पाटी में मुकदमा दर्ज किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...