सितारगंज की मुख्य आंगनबाड़ी वर्कर 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सितारगंज की मुख्य आंगनबाड़ी वर्कर 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह धनराशि बीती 28 मार्च 2025 को शिकायतकर्ता की बहन के खाते में आ चुकी थी। जब योजना का फार्म भरा जा रहा था तो उसमें आवेदनकर्ता बालिका के इंटर करने वाले स्कूल की प्रिंसिपल और गृह क्षेत्र की आंगनबाड़ी वर्कर का प्रमाण पत्र भी लगना था।

उधम सिंह नगर जिले में कुमाऊं विजिलेंस की टीम ने मुख्य आंगनबाड़ी वर्कर को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विजिलेंस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, विजिलेंस को टोल फ्री नंबर 1064 पर एक शिकायत मिली थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन ने सितारगंज के सरकारी इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है, उसे स्कॉलरशिप के 40 हजार रुपए मिलने है, लेकिन आरोप था कि 10 हजार रुपए स्कूल की प्रिंसिपल और 10 हजार रुपए आंगनबाड़ी वर्कर मांग रही है।

इस शिकायत पर विजिलेंस ने जांच की तो पाया गया कि शिकायतकर्ता की बहन ने साल 2024 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। बहन के इंटर की परीक्षा पास करने पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित नंदा गौरा योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि के लिए आवेदन किया था।

इन प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर करने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता की बहन के खाते में धनराशि आने की जानकारी मिलने पर आरोपी आंगनबाड़ी वर्कर बालिका को रिश्वत के पैसे देने के लिए परेशान कर रही थी। साथ ही भविष्य में मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ न दिए जाने की धमकी भी दी। इसके अलावा आर्थिक सहायता की धनराशि को कैंसिल एवं जांच करवाने की धमकी भी दे रही थी। जब शिकायतकर्ता ने जब आरोपी आंगनबाड़ी वर्कर से बात की तो वो इनाम के रूप में 2 हजार रुपए रिश्वत लेने की बात कर रही थी।

आरोपी आंगनबाड़ी वर्कर ने 5 मार्च को रिश्वत की धनराशि लेकर शिकायतकर्ता को बुलाया था। इस शिकायत की जांच से प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल ने अपने पर्यवेक्षण में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने आज यानी 5 मई को आरोपी मुख्य आंगनबाड़ी वर्कर हाल निवासी सितारगंज (उधम सिंह नगर) को उसके घर के बाहर से 2 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सितारगंज की मुख्य आंगनबाड़ी वर्कर है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this