Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छ: लोगों की मौत
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छ: लोगों की मौत

उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है इस हेलीकॉप्टर में एक पायलेट समेत 6 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हेलीकॉप्टर एयरोट्रांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का था।

यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। इस हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे। यह हेलीकॉप्टर एयरोट्रांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड का था जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है।

हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 01 पायलट और 06 यात्री शामिल हैं। एसडीआरएफ द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरकर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।

सीएम ने जताया दु:ख

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम खराब होने की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, आसमानी बिजली चमकने और तेज आंधी तूफान की भी आशंका जताई थी। हो सकता है कि मौसम खराब होने की वजह से यह हादसा हुआ हो लेकिन इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...