Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ लोडर में लगी आग,सारा सामान जलकर राख
उत्तराखंड न्यूज़

लोडर में लगी आग,सारा सामान जलकर राख

गुरूवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौड़पाणी के समीप एक लोडर वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन में लदा सारा माल जलकर राख हो गया। घटना के समय वाहन हरिद्वार से गुप्तकाशी के लिए जा रहा था।
उन्होंने बताया कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों के चालकों ने जब लोडर के पीछे से धुआं और आग निकलते देखा, तो उन्होंने तुरंत वाहन चालक को बताया। चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुमौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन का सम्पूर्ण सामान जल चुका था। चालक दीपक (निवासी रुड़की) को इस घटना में किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई है। पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है और आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...