Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दो हजार लीटर एल्कोहल के साथ एक गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

दो हजार लीटर एल्कोहल के साथ एक गिरफ्तार

 

यूपी एसटीएफ व उत्तराखण्ड पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी निशानदेही पर उसके घर व दुकान से 2000 लीटर एल्कोहल बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश से एसटीएफ उत्तर प्रदेश मय पुलिस के थाना रेहड में दर्ज मुकदमे में फरार आरोपी सुखविन्दर सिंह उर्फ सेठी पुत्र अवतार सिंह निवासी हाल बाला फार्म बेरिया दौलत थाना केलाखेडा जनपद उधमसिंहनगर की तलाश में पुलिस स्टेशन कुण्डेश्वरी आये जहां चौकी कुण्डेश्वरी पुलिस द्वारा एसटीएफ टीम के साथ पुलिस स्टेशन कुण्डेश्वरी क्षेत्र में आरोपी सुखविन्दर सिंह के घर पर दबिश दी गयीं। पुलिस ने आरोपी सुखविन्दर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी हाल बाला फार्म बेरिया दौलत थाना केलाखेडा जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया।दौराने गिरफ्तारी आरोपी के घर से 8 प्लास्टिक के नीले रंग के केनों में 50कृ50 लीटर एल्कोहल बरामद किया गया। आरोपी द्वारा अवैध तरीके से शराब बनाये जाने तथा बिना प्राधिकार के एल्कोहल कब्जे में रखना पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...