Home उत्तराखंड न्यूज़ स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, यह हमारी सोच और कार्यशैली का प्रतिबिंब — आरके विश्वोई
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, यह हमारी सोच और कार्यशैली का प्रतिबिंब — आरके विश्वोई

टीएचडीसी हाईस्कूल, ऋषिकेश में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 10 तक की लगभग 125 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन टीएचडीसी निरामय की डॉ. मानसी एवं वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. मनोज रांगड़ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय समेत सभी परियोजना स्थलों, इकाइयों एवं कार्यालयों में 16 मई से 31 मई 2025 तक विभिन्न स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में टीएचडीसी हाईस्कूल, ऋषिकेश में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय चित्रकला, निबंध एवं नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही, मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आर.के. विश्वोई ने कहा, ‘स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, यह हमारी सोच और कार्यशैली का प्रतिबिंब है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर बच्चों और युवाओं में यदि यह भावना प्रारंभ से ही विकसित की जाए, तो हम एक स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक भारत की दिशा में तेज़ी से अग्रसर हो सकते हैं। आज टीएचडीसी द्वारा विद्यालय में आयोजित रचनात्मक गतिविधियां जैसे चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता इसी दिशा में एक सार्थक पहल हैं। इन प्रयासों के माध्यम से हम भावी पीढ़ी को स्वच्छता के महत्व से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।’

निदेशक (कार्मिक), शैलेंद्र सिंह ने कहा, ‘स्वच्छता की भावना जब व्यवहार में उतरती है, तभी उसका वास्तविक प्रभाव दिखाई देता है। आज विद्यालय में आयोजित मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि स्वच्छता हर व्यक्ति की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रमों से यह सुनिश्चित होता है कि हमारी सोच समावेशी हो और स्वच्छता को हम जीवन का स्थायी हिस्सा बनाएं। टीएचडीसी इस विचार को समाज तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।’

चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 एवं 10, निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 7 एवं 8 तथा नारा प्रतियोगिता में कक्षा 5 एवं 6 के कुल 60 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. मनोज रांगड़ द्वारा की गई, जिन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों, नारों एवं निबंधों ने स्वच्छता के प्रति उनकी सजगता को दर्शाया।

वहीं, टीएचडीसी हाईस्कूल, ऋषिकेश में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 10 तक की लगभग 125 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन टीएचडीसी निरामय की डॉ. मानसी एवं वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. मनोज रांगड़ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मानसी ने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं, उनके समाधान, स्वच्छता बनाए रखने के उपायों तथा उससे संबंधित मिथकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत स्वच्छता न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह आत्म-सम्मान एवं आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करती है।

कार्यक्रम के उपरांत डॉ. मानसी एवं टीएचडीसी की प्रबंधक अनामिका बुड़ाकोटी द्वारा प्रत्येक छात्रा को दो-दो पैकेट सेनेटरी पैड वितरित किए गए।

इन कार्यक्रमों में विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता कोठियाल, प्रबंधक अनामिका बुडाकोटी, उप प्रबंधक महक शर्मा, सहायक प्रबंधक प्रदीप घिल्डियाल सहित टीएचडीसी तथा विद्यालय के अनेक अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत इस प्रकार के रचनात्मक और जागरूकता परक कार्यक्रमों का आयोजन यह सिद्ध करता है कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की साझी जिम्मेदारी है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड इस दिशा में प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...