Home उत्तराखंड न्यूज़ जीबी पंत विश्वविद्यालय में ‘मधुमक्खी उत्पाद प्रदर्शनी’ का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

जीबी पंत विश्वविद्यालय में ‘मधुमक्खी उत्पाद प्रदर्शनी’ का आयोजन

विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में कृषि स्नातक अंतिम वर्ष के ईएलपी के व्यावसायिक मधुमक्खी पालन के छात्र-छात्राओं द्वारा 'मधुमक्खी उत्पाद प्रदर्शनी' का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी महाविद्यालय परिसर में कीट विज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ. पूनम श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

जीबी पंत विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में कृषि स्नातक अंतिम वर्ष के ईएलपी के व्यावसायिक मधुमक्खी पालन के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘मधुमक्खी उत्पाद प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए शुद्ध शहद, मधुमोम (बीवेक्स), प्रोपोलिस, रॉयल जेली, पराग इत्यादि से निर्मित विविध मूल्यवर्धित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। हनी फेस मिस्ट, बीवेक्स लिप बाम, मधु आम पन्ना, हनी लड्डू, हनी मीड, लेमन टी, सुगंधित मोमबत्तियां, बॉडी वॉश, बॉडी लोशन, लिप स्क्रबर एवं हैंड वॉश जैसे उत्पाद प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान एवं कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सुभाष चंद्रा ने विभिन्न प्रकार के मधुमक्खी के मूल्यवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। दोनों ही अतिथियों ने उत्पाद क्रय कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें भविष्य में मधु उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कुलपति ने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कार्य करते हुए विश्व स्तर के उत्पादों के निर्माण की सलाह दी और विश्वविद्यालय एवं देश का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने भी प्रदर्शनी में भाग लेकर उत्पादों की सराहना की।

एम.एससी. छात्रा द्वारा केवड़ा हनी, कैमोमाइल हनी, वैनिला हनी, गुलाब हनी जैसे स्वादयुक्त एवं मिश्रित शहद का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने चखकर प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त लीची शहद की बिक्री भी शुरू की गई, जिसे वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा ख़रीदा गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...