Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी में 31 मई से आयोजित होगा कंडोलिया महोत्सव
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

पौड़ी में 31 मई से आयोजित होगा कंडोलिया महोत्सव

पौड़ी को पर्यटन के नक्शे पर उभारने के लिये तथा पुराना वर्चस्व लौटाने के लिये 31 मई से पौड़ी मुख्यालय में जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, व्यापार सभा व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की।

सात दिवसीय जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव 31 मई से 06 जून तक आयोजित किया जायेगा। वहीं 06 से 08 जून तक कंडोलिया मंदिर में वार्षिक पूजन, जागरण व भंडारे का आयोजन होगा। जिलाधिकारी ने महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने व कंडोलिया मंदिर में वार्षिक पूजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि कंडोलिया मंदिर को भी सिद्वबली, नीलकंठ, धारी देवी व ज्वाल्पा जैसा भव्य स्वरूप दिया जायेगा, जिससे यहां भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच सकें, जिससे पर्यटन की अपार संभावनाएं बढ़ सकेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पौड़ी मुख्यालय अपने अप्रतिम सौंदर्य के लिए विख्यात है। देवदार, बांज, बुरांस के पेड़ों से घिरा कंडोलिया मंदिर श्रद्धालुओं के साथ ही सैलानियों के लिये भी आकर्षण का केंद्र है। यहां से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां दिखाई देती हैं, जिन्हें देखकर लोग सारी थकान भूल जाते हैं।डॉ. आशीष चौहान ने जय कंडोलिया महोत्सव में विभिन्न विभागों को बहुउद्देशीय शिविर में स्टॉल लगाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूली बच्चों से झांकी, पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कराने को कहा।

उन्होंने संबंधित विभागों को कवि सम्मेलन, बैडमिंटन, डॉग शो, फैन्सी शो, बेबी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटोग्राफी प्रदर्शन, मैराथन, साइकलिंग, रस्साकस्सी, संगीत, नवांकुर नाटक, फुटबॉल, हॉट एयर बलून सहित अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा जल्द तैयार करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने नगर पालिका व व्यापार सभा के पदाधिकारियों से सुझाव मांगे और कहा कि महोत्सव को बड़े स्तर पर आयोजित किये जाने के लिये सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उपजिलाधिकारी रेखा आर्या, सीओ सदर त्रिवेंद्र सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, नगर पालिका ईओ शांति प्रसाद जोशी, खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा सहित अन्य अधिकारी, व्यापार सभा के पदाधिकारी व नगर पालिका के वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...