Home उत्तराखंड न्यूज़ उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देने को लेकर प्रशासन की बड़ी पहल
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देने को लेकर प्रशासन की बड़ी पहल

उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है, जिससे ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार के नए अवसर उत्पन्न हों। योजना के अंतर्गत चयनित एवं पात्र उद्यमियों को व्यवसाय संचालन व विकास से जुड़ी विविध सेवाएं जैसे कि व्यवसाय योजना निर्माण, विधिक सलाह, विशेषज्ञों तक पहुंच, वित्तीय संसाधनों से जुड़ाव, इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप, व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इसका उद्देश्य जनपद स्तर पर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रचार-प्रसार एवं हितधारकों को उद्यमिता से जोड़ना है।

कार्यशाला में रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर कोटद्वार हब से आए इन्क्यूबेशन मैनेजर तनुज पुण्डीर एवं बिजनेस प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट दर्शन उनियाल ने प्रतिभागियों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का उद्देश्य प्रदेश में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है, जिससे ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार के नए अवसर उत्पन्न हों। योजना के अंतर्गत चयनित एवं पात्र उद्यमियों को व्यवसाय संचालन व विकास से जुड़ी विविध सेवाएं जैसे कि व्यवसाय योजना निर्माण, विधिक सलाह, विशेषज्ञों तक पहुंच, वित्तीय संसाधनों से जुड़ाव, इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप, व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इससे जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि योजना की पहुंच अंतिम छोर तक होनी चाहिए और इसके लिए प्रत्येक विकास खंड कार्यालय, विकास भवन परिसर तथा कलेक्ट्रेट परिसर में योजना से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं। इससे आम जनमानस तक योजना की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंच सकेगी।

कार्यशाला में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामीण उद्यम वेगवृद्धि परियोजना, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, समस्त खंड विकास अधिकारी, रेखीय विभागों के अधिकारी, इन्क्यूबेशन मैनेजर एवं बिजनेस प्लानिंग डेवलपमेंट एक्सपर्ट सहित कई अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...