Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गंगा की तरह यमुना को भी पवित्र बनाएंगेः रेखा
उत्तराखंड न्यूज़

गंगा की तरह यमुना को भी पवित्र बनाएंगेः रेखा

देश और दिल्ली के विकास की कामना की
हरिद्वार। हरिद्वार दौरे पर आई दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आज यहां हर की पैड़ी पर परिवार के साथ गंगा स्नान किया तथा देश और दिल्ली के विकास के लिए पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह मां गंगा की तरह मां यमुना को भी दिल्ली में स्वच्छ और निर्मल बनाएंगे।
अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरिद्वार गंगा स्नान करने आई थी। गंगा सभा के तीर्थ पुरोहितों द्वारा रेखा गुप्ता और उनके परिवार को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई गई। इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा से राष्ट्र और दिल्ली के विकास की कामना की।
रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ यहां आज साध्वी ऋतम्भरा के कनखल स्थित गंगा वातस्लय आश्रम भी गई इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ रहे। रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है तथा 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्रीय बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए पूर्ववर्ती सरकारों ने कोई काम नहीं किया लेकिन हरिद्वार में मां गंगा की तरह दिल्ली में भी मां यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने का काम उनकी सरकार करेगी।
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल कें 100 दिन पूरा होने पर वह मां गंगा की शरण में आई है और उन्होंने प्रार्थना की है कि मां गंगा उन्हें दिल्ली के विकास की सामर्थ्य प्रदान करें। उन्होंने ऋतंभरा के गंगा वात्सल्य आश्रम कनखल जाकर उनका भी आशीर्वाद लिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...