Home उत्तराखंड न्यूज़ चार लुटेरे गिरफ्तार,लाखों के जेवरात, व मोटरसाईकिले बरामद
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमनैनीताल

चार लुटेरे गिरफ्तार,लाखों के जेवरात, व मोटरसाईकिले बरामद

उधम सिंह नगर, अकील अहमद पुत्र मुन्ने निवासी इस्लामनगर थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर, मानु प्रताप पुत्र लेखराज निवासी ग्राम व पोल्ट रसूलपुर थाना शीशगढ़ बहेड़ी जनपद बरेली व धर्मेंद्र पुत्र रामलाल निवासी राईनाबाद पोस्ट बहेड़ी थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश बताये गये है। पुलिस के अनुसार अकील व अशरफ यूपी के हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिन पर गैंगस्टर आदि अन्य धाराओं में भी मुकदमें दर्ज है।

नैनीताल। हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में हुई पिछले दिनों हुई लूट, चोरी, लूट सहित कई वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटरों सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लाखों के जेवरात, मोबाइल व मोटर साईकिले बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते महीनों में अज्ञात बदमाशों द्वारा लगातार हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में चोरी, लूट, नकबजनी व चेन स्नैचिंग सहित कई वारदातों को अंजाम दिया गया था। मामलों में पुलिस ने दोनो थानों में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गयी।
एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा सीओ सिटी हल्द्वानी के निकट पर्यवेक्षण में उपरोक्त थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर घटनाओं की ग्रैविटी के अनुसार जांच शुरू कर दी गयी। जिसके फलस्वरूप पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात उक्त घटनाओं में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों के जेवरात, मोबाइल व मोटर साईकिलें बरामद कर ली है। जिनके नाम अशरफ पुत्र लतीफ अहमद निवासी इस्लामनगर नई बस्ती खटीमा जनपद उधम सिंह नगर, अकील अहमद पुत्र मुन्ने निवासी इस्लामनगर थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर, मानु प्रताप पुत्र लेखराज निवासी ग्राम व पोल्ट रसूलपुर थाना शीशगढ़ बहेड़ी जनपद बरेली व धर्मेंद्र पुत्र रामलाल निवासी राईनाबाद पोस्ट बहेड़ी थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश बताये गये है। पुलिस के अनुसार अकील व अशरफ यूपी के हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिन पर गैंगस्टर आदि अन्य धाराओं में भी मुकदमें दर्ज है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...