Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पुरानी रंजिश के कारण युवक को मारी थी गोली, पांच गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमनैनीताल

पुरानी रंजिश के कारण युवक को मारी थी गोली, पांच गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि सात जून शाम को जान से मारने की नीयत से कुछ युवकों ने रामनगर के इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले मुकुल आर्या पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस दौरान गोली लगने से मुकुल आर्या गंभीर से घायल हो गया था। गोलीबारी के बाद इलाके में भगदड़ भी मच गई थी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और घायल अवस्था में मुकुल आर्या को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल और उप निरीक्षक तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी, इस टीम ने मुख्य शूटर ईशान उर्फ पव्वा, फारूख उर्फ सोनू और बिलाल सभी रामनगर के मोहल्ला खताड़ी के निवासी हैं, को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के अलावा फरदीन निवासी ग्राम चिलकिया और मोहम्मद अर्श जो रामनगर के मोहल्ला गूलरघटटी का रहने वाला है, को भी गिरफ्तार किया है।

कोतवाल ने बताया कि मुख्य शूटर ईशान के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि यह हमला पुराने आपसी विवाद के चलते किया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही कोतवाल ने जानकारी दी कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles