Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नहाते समय नदी में डूबा सेना का जवान
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

नहाते समय नदी में डूबा सेना का जवान

चमोली। नंदाकिनी नदी मे नहाते समय सेना का एक जवान डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जिसके बाद जवान का शव बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार सांगोला के पास नंदाकिनी नदी में कुछ लोग नहाने आए थे, तभी वहां नहाते समय 24 साल का युवक डूब गया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद युवक के दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए. दोस्तों ने सेना के जवान के डूबने की खबर तत्काल पुलिस को दी। नदाकिनी नदी में डूबे सेना के जवान की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर शव बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक 20 गढ़वाल में तैनात है। जो साल 2019 में ही भर्ती हुआ था। फिलहाल वह छुटृी पर घर आया हुआ था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...