पंचायत आरक्षण में नहीं होगा कोई बदलाव

पंचायत आरक्षण में नहीं होगा कोई बदलाव

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि 268 आपत्तियों में से 51 व्यक्तियों ने जिला सभागार में व्यक्तिगत रूप से अपनी आपत्ति को दर्ज करवाया और जिला प्रशासन ने ब्लॉकवार उनको धैर्यपूर्वक सुना। सभी प्रक्रियाओं के तहत उन्हें संतुष्ट किया गया।

शासन को भेजी जाएगी फाइनल लिस्ट
268 आपत्तियों में से 268 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया

पिथौरागढ़। आगमी पंचायत चुनाव में आरक्षण जारी होने के बाद पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने आपत्ति दर्ज की थी, जिसको लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों हेतु आपत्तियों की जनसुनवाई जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी।
उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार ही यह लिस्ट तैयार की गई है। इन आपत्तियों का निस्तारण किया गया और पूर्व लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपत्तिकर्ताओं को जिला प्रशासन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन में आकड़ों को प्रदर्शित कर संतुष्ट किया। इस लिस्ट को शासन को भेज दिया जाएगा और शासन से ही लिस्ट जारी की जाएगी। बता दें कि जनपद के कुल आठ विकासखंडों में कुल 268 आपत्तियां विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा दर्ज कराई गयी, जिन्हें प्रशासन द्वारा सुना गया और उनका निस्तारण कर दिया गया है।
दर्ज कराई गयी विभिन्न आपत्तियों का मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी द्वारा निराकरण करते हुए अवगत कराया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए यह सूची शासनादेश के हिसाब से तैयार की गई हैं। इस बार 2011 की जनसंख्या के तहत सूची तैयार की गई है। इस बार के आरक्षण को प्रथम चक्र माना गया है। शासनादेश के हिसाब से सर्वप्रथम सीट आरक्षण अनुसूचित जनजाति, दूसरा अनुसूचित जाति, तृतीय ओबीसी और चतुर्थ अनारक्षित, जिसमें 50ः महिलाओं के लिए है, जो जनसंख्या प्रतिशत के आधार पर किया गया है।
268 आपत्तियों में से 268 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है और सूची में कोई बदलाव नहीं आया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, जिला पंचायती राज अधिकारी हरीश आर्या एवं पंचायत विभाग से जुड़े कर्मचारी उपस्थित थे।

विकासखंड विण में ग्राम प्रधान पद हेतु
24 मूनाकोट में 11
कानालीछीना में 16
डीडीहाट में 11
धारचूला में 16
मुनस्यारी में 33
बेरीनाग में 12
गंगोलीहाट में 33
कुल आपत्तियां 156

क्षेत्र पंचायत सदस्य
विण में 6
मूनाकोट में 3
कानालीछीना में दो
डीडीहाट में दो
धारचूला में नौ
मुनस्यारी में 9
बेरीनाग में 17
गंगोलीहाट में 6
कुल 54

जिला पंचायत सदस्य पद हेतु
विण में 01
मूनाकोट में 02
कानालीछीना में 02
डीडीहाट में 00
धारचूला में 05
मुनस्यारी में 02
बेरीनाग में 04
गंगोलीहाट में 10
कुल 26

इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पद हेतु
विण में 03
मूनाकोट में 0
कानालीछीना में 01
डीडीहाट में 0
धारचूला में 02
मुनस्यारी में 0
बेरीनाग में 16
गंगोलीहाट में 10 आपत्तियां दर्ज कराई गयी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this