देवरियाताल में प्रशिक्षकों ने कराया फोटोग्राफी का अभ्यास
काफल फेस्टिवल के दूसरे दिन फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन
रुद्रप्रयाग। सारी-देवरियाताल में चल रहे काफल फेस्टिवल के दूसरे दिन फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें फोटोग्राफरों को बर्ड एंड एस्ट्रो फोटोग्राफी के बारे में जानकारी दी गई।
काफल फेस्टिवल के दूसरे दिन फोटोग्राफी कार्यशाला में प्रशिक्षक आसिफ एवं सलिल डोभाल ने फोटोग्राफी के अभ्यास कराया। मंगलवार को प्रातःकाल पक्षी फोटोग्राफी ताल के समीप और ट्रेल पर की गई। यहां सुबह से पशु पक्षियों की चहचहाहट शुरू हो गई थी। जिसमें वाइट टेल नट हैच, येलो ब्रॉट टीट, कोल्ड टाइट, वेरीगेटेड लाफिंग थ्रश, बियेड्रेड विल्चर, माउण्टेन स्कॉप्स आउल, येलो बिल्ड मैकपेई, यूरेशियन जै, खलीज फेसेंट समेत पक्षी देखकर उनका चित्र लिया गया। प्रशिक्षण एवं अभ्यास में प्रशिक्षु (सेनि) कर्नल अमिताभ थपलियाल, निधि थपलियाल, प्रमोद कुमार, सेनि मेजर जनरल रवि झलड़ियाल, धर्मेन्द्र सिंह, सुमित भट्ट, प्रेरणा रावत, दीपक बगवाड़ी, बृजेश समेत पांडवाज टीम सहित 20 लोग शामिल हैं। आज भी देवरियाताल में फोटोग्राफी जारी रहेगी। पांडवाज ग्रुप के सलिल डोभाल ने बताया कि 19 जून को पैदल ट्रेक पर सफाई अभियान के साथ-साथ रिंगाल के डस्टबिन स्थापित किए जाएंगे।


Leave a comment