Home उत्तराखंड न्यूज़ विकासनगर-कालसी मार्ग पर कार खाई में गिरी, 3 युवकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड न्यूज़

विकासनगर-कालसी मार्ग पर कार खाई में गिरी, 3 युवकों की मौत, एक घायल

उत्तराखंड में आज सड़क हादसों का दिन रहा। रुद्रप्रयाग में एक मिनी बस और कार हादसे की शिकार हो गई। वहीं विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गए।

विकासनगर। उत्तराखंड में आज सड़क हादसों का दिन रहा। रुद्रप्रयाग में एक मिनी बस और कार हादसे की शिकार हो गई। वहीं विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई से शवों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला और घायल को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जिले के कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास कार अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा कि कार में चार लोग सवार थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शवों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला और घायल को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात को विकासनगर से चकराता की ओर जा रही एक अल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गौर हो कि आज बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर के समीप एक मिनी बस अलकनंदा नदी में गिर गई। वाहन में चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे। वहीं वाहन सवार 10 यात्री पहाड़ी पर छिटक कर घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर एक कार सन बैंड के पास हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना में मृतकों के नाम

मुकेश राणा (उम्र 21 वर्ष), पुत्र टीकम सिंह राणा, निवासी कोटी कनासर, थाना कसी
प्रियांशु चौहान (उम्र 22 वर्ष), पुत्र जयप्रकाश चौहान, निवासी जगतपुर खादर तिलवाड़ी, सहसपुर, देहरादून, छात्र देवभूमि यूनिवर्सिटी
दीपक सती (उम्र 25 वर्ष) पुत्र कुलानंद सती, निवासी भाऊवाला

घटना में घायल
घटना में मयंक चौहान (उम्र 22 वर्ष) पुत्र चमन चौहान, निवासी मटियावा, तहसील चकराता घायल हो गया

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...