Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वावलंबन की ओर तेजी से हों अग्रसररू रावत
उत्तराखंड न्यूज़

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वावलंबन की ओर तेजी से हों अग्रसररू रावत

मुख्य विकास अधिकारी ने किया ग्रोथ सेंटरों का निरीक्षण
महिलाओं की आजीविका को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश
रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने जनपद में संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्थापित ग्रोथ सेंटरों और सरस केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड जखोली, मक्कुमठ एवं अगस्त्यमुनि स्थित प्रसंस्करण इकाइयों, प्रसाद निर्माण इकाई तथा माइनर असेंबली यूनिट का जायजा लिया।
उन्होंने निरीक्षण की शुरुआत लाटा बाबा आजीविका स्वायत सहकारिता द्वारा संचालित प्रसाद निर्माण इकाई से हुई, जो ब्लॉक जखोली में स्थित है। इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने मक्कुमठ में फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट सेंटर का अवलोकन किया और अंत में अगस्त्यमुनि स्थित सरस माइनर असेंबली यूनिट का निरीक्षण किया।
सीडीओ राजेन्द्र सिंह रावत ने निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं, कार्यशैली एवं आजीविका में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक महिलाओं को इन इकाइयों से जोड़ा जाए और उन्हें रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि “ग्रामीण विकास तभी संभव है जब गांव की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाए। ग्रोथ सेंटर और आजीविका मिशन इस दिशा में एक सशक्त माध्यम बन सकते हैं। इसलिए आवश्यक है कि सभी संबंधित अधिकारी मिशन मोड में कार्य करें। निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना ब्रह्मकांत भट्ट, सहायक प्रबंधक पंकज डोभाल सहित आरसेटी एवं एनआरएलएम के अधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...