सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य के विकास के लिए अनेक परियोजनाओं पर सहयोग मांगा

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य के विकास के लिए अनेक परियोजनाओं पर सहयोग मांगा

नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड की विकास योजनाओं, सांस्कृतिक विरासत और भावी आयोजनों से अवगत कराया और केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

उत्तराखण्ड के बहुआयामी विकास के लिए की अनेक परियोजनाओं पर सहयोग की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को विश्व के 27 देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त होना भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कार्तिक स्वामी मंदिर की प्रतिकृति, आदि कैलाश यात्रा पर आधारित कॉफी टेबल बुक और उत्तराखण्ड के प्रमुख जैविक उत्पाद जैसे कि कनार का घी, लाल चावल, बासमती चावल, काला जीरा, गंध रैण, जम्बू और शहद भेंट स्वरूप प्रदान किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड को आश्वासन

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, नंदा राजजात, हरिद्वार कुंभ और जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्ता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

 

महत्वपूर्ण अनुरोध:

गंगा कॉरिडोर विकास: मुख्यमंत्री ने हरिद्वार और ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर तथा चम्पावत के शारदा कॉरिडोर को केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर विकसित करने के लिए सीएसआर के माध्यम से वित्तीय सहायता का अनुरोध किया।

नेपा फार्म को सेमीकंडक्टर हब बनाना: उधमसिंह नगर स्थित नेपा फार्म को सेमीकंडक्टर उद्योग के रूप में विकसित करने की योजना प्रस्तुत की।

रेल और परिवहन नेटवर्क: टनकपुर-बागेश्वर और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजना के मार्ग निर्माण के लिए प्रावधान का अनुरोध।
रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को हरिद्वार तक विस्तारित करने की मांग।

नंदा राजजात यात्रा 2026: यात्रा के सफल संचालन हेतु पर्यावरण अनुकूल अवस्थापना विकास के लिए ₹400 करोड़ की सहायता।
प्रधानमंत्री को अगस्त 2026 की नंदा राजजात यात्रा में आमंत्रण।

हरिद्वार महाकुंभ 2027: व्यापक स्तर पर अवस्थापना विकास के लिए ₹3500 करोड़ की केंद्रीय सहायता का अनुरोध।
विद्युत लाइनों को भूमिगत करने एवं प्रणाली के स्वचालन के लिए ₹1015 करोड़ की डीपीआर को आरडीएस स्कीम के अंतर्गत स्वीकृति का आग्रह।

चौरासी कुटिया का पुनरुद्धार के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमोदन हेतु प्रधानमंत्री से अनुरोध।

पिण्डर-कोसी लिंक परियोजना: हिम और वर्षा आधारित नदियों को जोड़ने की अभिनव योजना।
625 गांवों और 5 नगरों को मिलेगा पेयजल व सिंचाई लाभ।
योजना को भारत सरकार की विशेष योजना में शामिल करने का अनुरोध।

जल विद्युत परियोजनाएं: कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली समिति की संस्तुतियों के तहत 596 मेगावाट की 5 जल विद्युत परियोजनाओं की अनुमति देने का अनुरोध।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this