उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत अब जापान में बिखेरेगी अपनी चमक

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत अब जापान में बिखेरेगी अपनी चमक

यूपी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और मजबूती से दस्तक देने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जापान में होने वाले टूरिज्म एक्सपो 2025 (25-28 सितंबर 2025) में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक विविधताओं की सशक्त प्रस्तुति देने जा रही है।

उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और मजबूती से दस्तक देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जापान में होने वाले टूरिज्म एक्सपो 2025 (25-28 सितंबर 2025) में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक विविधताओं की सशक्त प्रस्तुति देने जा रही है। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग 54 वर्गमीटर क्षेत्र में थीम आधारित पवेलियन का संचालन करेगा।

इस पवेलियन में बौद्ध सर्किट (सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती आदि), योग, आयुर्वेद, नैचुरोपैथी और ग्रामीण पर्यटन को केंद्र में रखते हुए जापानी आगंतुकों को आकर्षित किया जाएगा। इसके साथ ही डिजिटल एलईडी स्क्रीन, एआर तकनीक आधारित सेल्फी ज़ोन, इंटरएक्टिव डिस्प्ले जैसे अत्याधुनिक माध्यमों से दर्शकों को प्रदेश का संपूर्ण अनुभव प्रदान किया जाएगा।

बी2बी व बी2सी बैठकें, रोड शो तथा मोबाइल ऐप और जापानी-इंग्लिश बुकलेट के माध्यम से पर्यटन स्थलों की जानकारी भी साझा की जाएगी। यह पहल भारत-जापान के बीच पर्यटन व निवेश सहयोग की एक नई शुरुआत बनेगी।

यूपीआईटीएस-2025 में दिखेगा प्रदेश की कला-संस्कृति का जादू

उसी अवधि में 25 से 29 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने जा रहे यूपीआईटीएस-2025 में भी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक छवि का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। हॉल-7 में 465 वर्गमीटर क्षेत्रफल में संचालित होने वाले पंडाल में ‘बौद्ध, आध्यात्मिक और ग्रामीण पर्यटन’ थीम पर आधारित प्रस्तुति की जाएगी।

पंडाल में ओडीओपी उत्पाद, हस्तशिल्प, लोककलाएं, और विरासत भवनों के साथ प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे मयूर नृत्य, बुंदेली नृत्य, आदिवासी नृत्य, तथा लखनऊ घराने का कथक प्रस्तुत किया जाएगा। दर्शक प्रस्तुति के बाद थीम आधारित सेल्फी ज़ोन में कलाकारों संग चित्र भी खिंचवा सकेंगे।

भारत-जापान सहयोग को मिलेगा नया आयाम

2023-24 में भारत ने जापान को ₹42,800 करोड़ का निर्यात और जापान से ₹1.47 लाख करोड़ का आयात किया। इसी पृष्ठभूमि में पर्यटन क्षेत्र में जापानी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पीपीपी मॉडल पर आधारित हेरिटेज होटल, वेलनेस सेंटर और ईको-रिसॉर्ट्स जैसी योजनाएं प्रस्तुत की जाएंगी।

वर्ष 2024 में भारत आए 2.4 लाख जापानी पर्यटकों द्वारा किए गए ₹1,200 करोड़ के व्यय को ध्यान में रखते हुए, योगी सरकार की यह पहल उत्तर प्रदेश को मोस्ट फेवर्ड टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम होगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this