Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नीलकंठ मार्ग पर बड़ा हादसा टला, कार पर गिरा भारी पत्थर, सभी यात्री सुरक्षित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

नीलकंठ मार्ग पर बड़ा हादसा टला, कार पर गिरा भारी पत्थर, सभी यात्री सुरक्षित

ऋषिकेश-नीलकंठ मोटर मार्ग पर आज सुबह बड़ा हादसा टल गया। सुबह के समय जब कार ऋषिकेश—नीलकंठ मोटर मार्ग पर जा रही थी, तभी अचानक भूस्खलन के साथ पत्थर गिरने लगे। कार चालक ने तेजी से ब्रेक लगाकर वाहन को नियंत्रित किया, लेकिन फिर भी एक बड़ा पत्थर कार के बोनट पर आ गिरा। टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

पत्थर गिरने से मार्ग किया गया बंद

थाना लक्ष्मण झूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने मार्ग को तत्काल बंद कर दिया और यातायात को करीब डेढ़ घंटे तक रोका गया।

पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मार्ग से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान दो-तीन अन्य कारों पर भी पत्थर गिरे, लेकिन सौभाग्यवश किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नीलकंठ मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम की स्थिति के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाएं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...