Home उत्तराखंड न्यूज़ मेजर जनरल अमित नौटियाल ने 5 माउंटेन डिवीजन की कमान संभाली
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेशफ़ौज

मेजर जनरल अमित नौटियाल ने 5 माउंटेन डिवीजन की कमान संभाली

उत्तराखंड को हम वीरभूमि से जानते हैं और इस भूमि से अनेक वीरों ने जन्म लिया है जिन्होंने अपने देश और प्रदेश का नाम रौशन किया है। उनमें से एक नाम मेजर जनरल अमित नौटियाल का भी है जिन्होंने हाल ही में 5 माउंटेन डिवीजन की कमान संभाली है।

यह हम सब के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि ‘एलीट आठवीं’ के स्वर्णिम इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है, जब पलटन के युवा अधिकारी अमित नौटियाल को ‘मेजर जनरल’ का पद अलंकृत किया है तथा पूर्वी सेना का हिस्सा रहते हुए 5 डिवीजन की कमान संभालने का विशिष्ट सम्मान प्राप्त हुआ है।

उन्होंने अपनी 32 वर्षों की सेवा के दौरान विशिष्ट सैन्य सेवा और अलंकृत सैनिक उपलब्धियां अर्जित की है। उन्होंने सेवा के दौरान अनेक उच्च मानक स्थापित किए हैं। उन्हें उनकी उत्कृष्ठ सेवा के लिए एसएम, वीएसएम पद से सम्मानित किया गया है।

मेजर जनरल अमित नौटियाल सदैव प्रेरणा-स्रोत, उत्कृष्टता एवं पेशेवराना निष्ठा के प्रतीक तथा एक सच्चे जेंटलमैन रहे हैं। उनकी उपस्थिति मात्र से आत्मविश्वास जागृत होता है और सैनिकों में व्यावसायिकता का संचार होता है। वह जनरल ‘फॉलो मी’ अधिकारी की आस्था के जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने मार्गदर्शक प्रकाशपुंज बनकर इकाई को अमूल्य परामर्श दिए और उसे एक सशक्त, पेशेवर एवं संगठित युद्धक क्षमता वाली टुकड़ी के रूप में ढालने में अमूल्य योगदान दिया है।

हम उनकी पत्नी काजल नौटियाल को भी हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं, जिन्होंने पलटन के प्रति अपने अटूट सहयोग, प्रथम महिला के रूप में अग्रणी भूमिका तथा अपनी गरिमामयी शैली और स्नेहिल व्यवहार से सदैव इकाई को परिवार की भांति जोड़े रखा और जनरल साहब की दीर्घ एवं चुनौतीपूर्ण सैन्य यात्रा में धैर्य और प्रेम से साथ दिया।

ऑलिव ग्रीन की सौहार्द और भाईचारे की भावना, रेजिमेंटल बंधन और प्रेरणादायी नेतृत्व-गुण, जो यूनिट ने जनरल साहब से आत्मसात किए हैं, सदैव स्मरणीय रहेंगे। हम ‘कालिका माता’ और ‘बाबा हरभजन साहब’ से प्रार्थना करते हैं कि वे एलीट आठवीं के परिवार पर अपने मंगलमय आशीर्वाद बनाए रखें और मेजर जनरल अमित नौटियाल भविष्य के सभी सैन्य दायित्वों एवं प्रयासों में निरंतर सफलता अर्जित करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...