उत्तराखंड में आज शासन ने कई अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इसमें कई जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं, कई जिलों में नए डीएम की तैनाती की गई है।
उत्तराखंड सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल, आईएएस गौरव कुमार को चमोली, आईएएस अंशुल सिंह को अल्मोड़ा, आईएएस आकांक्षा को बागेश्वर और आशीष कुमार भटगाई को पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।

धीराज सिंह गब्र्याल को सचिव ग्राम्य विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग, सीपीडी, यूजीवीएस—आरईएपी, डॉ पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव पंचायती राज विभाग, श्रीमती सोनिका को उपाध्यक्ष हरिद्वार—रूड़की विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभाग सौंपा गया है।











Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *