इस अवसर पर रूद्रपुर के श्री जैम्बी भल्ला (पुत्र श्री जसपाल भल्ला) की संकर नस्ल की बछिया को सर्वोत्तम पशु घोषित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान एवं कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने विजेता पशु को रिबन बांधकर सुषोभित किया।
पशु-प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. ए.एच. अहमद (अधिष्ठाता, पशुचिकित्सा) तथा सह-संयोजक डा. राजीव रंजन कुमार थे। निर्णायक मंडल में डॉ. शिव कुमार, डॉ. डी. कुमार, डॉ. आर.एस. बरवाल, डॉ. बी.एन. शाही, डॉ. निधि अरोरा एवं डॉ. ए.के. घोष शामिल थे।
कार्यक्रम में डॉ. अमित प्रसाद, डॉ. सुधीर, डॉ. आर.के. शर्मा, डॉ. दिशा पंत, डॉ. राजेश तथा तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को उत्तम पशु नस्लों के संवर्धन एवं प्रबंधन से संबंधित सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य किट एवं मिनरल मिक्सचर निःशुल्क वितरित किए गए।

पंतनगर किसान मेले में विश्वविद्यालय के बीजों की बिक्री जारी
पंतनगर विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले के तीसरे दिन भी किसानों द्वारा विभिन्न फसलों के बीजों की खरीदारी उत्साहपूर्वक जारी रही। किसानों ने विश्वविद्यालय के फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक स्टॉलों से पहले तीन दिनों के दौरान लगभग ₹1 करोड़ 25 लाख मूल्य के रबी फसलों के बीज खरीदे।
इसके अतिरिक्त औषधीय एवं सुगंध पौध अनुसंधान केंद्र, आदर्श पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केंद्र, उद्यान अनुसंधान केंद्र तथा कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र के स्टालों से लगभग ₹2 लाख 75 हजार मूल्य के बीज एवं पौधों की बिक्री हुई। साथ ही, एटिक और प्रकाशन निदेशालय के स्टालों से लगभग ₹38 हजार मूल्य के प्रकाशनों की बिक्री की गई।
किसानों द्वारा आज भी विश्वविद्यालय के विभिन्न शोध केंद्रों का भ्रमण किया गया, जहां वैज्ञानिकों ने उन्हें नवीन शोध तकनीकों की जानकारी प्रदान की।


Leave a comment