अलकनंदा हादसे पर उबाल: एनआईटी श्रीनगर में छात्रों का धरना, रेस्क्यू में देरी पर फूटा गुस्सा

अलकनंदा हादसे पर उबाल: एनआईटी श्रीनगर में छात्रों का धरना, रेस्क्यू में देरी पर फूटा गुस्सा

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर (एनआईटी श्रीनगर) में अलकनंदा नदी में छात्र के डूबने की घटना के बाद परिसर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने की मांग की।

बताया जा रहा है कि बीते रविवार को तेलंगाना निवासी बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र के अलकनंदा नदी में डूबने के बाद से ही माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के बाद छात्र समुदाय गहरे सदमे में है, वहीं प्रशासन की धीमी कार्रवाई को लेकर उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। धरने पर बैठे छात्रों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू करने में देरी की गई और मौके पर पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराए गए।
छात्र कार्तिकेय, प्रतीक, आदित्य, रोहित, सौरभ और नमन सहित अन्य प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एसडीआरएफ की टीम द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण इस तरह की गंभीर स्थिति के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाते, तो शायद स्थिति अलग हो सकती थी। छात्रों ने साफ कहा कि जब तक लापता छात्र को खोजकर बाहर नहीं निकाला जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस घटना का असर परिसर के सामान्य शैक्षणिक माहौल पर भी पड़ा है। रविवार को आयोजित होने वाला फेयरवेल कार्यक्रम रद्द कर दिया गया, जबकि सोमवार को भी पढ़ाई और अन्य गतिविधियां प्रभावित रहीं। पूरे परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
इधर, संस्थान के कुलसचिव हरि मौल आजाद ने बताया कि प्रशासन से रेस्क्यू अभियान तेज करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि देहरादून से जल पुलिस और अतिरिक्त टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जिससे खोज अभियान में तेजी आने की उम्मीद है।
छात्रों का कहना है कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि व्यवस्था की कमी को उजागर करने वाली घटना है। अब सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं, ताकि जल्द से जल्द लापता छात्र का पता चल सके और परिजनों को राहत मिल सके।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this