देहरादून में डंपर ने मजदूर को कुचला, सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा

देहरादून में डंपर ने मजदूर को कुचला, सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा

देहरादून के कांवली रोड पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खनन सामग्री से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर और लकड़ियां जलाकर करीब साढ़े चार घंटे तक जाम लगा दिया।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय सकल देव साहनी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे। वह वर्तमान में देहरादून के कालिंदी एनक्लेव में रहकर मजदूरी करते थे। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 5:45 बजे वह अपने कुछ साथियों के साथ काम की तलाश में बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर पैदल जा रहे थे। तभी सिद्धार्थ प्रोजेक्ट के पास ढलान पर तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि सकल देव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक और क्लीनर चलते डंपर से कूदकर फरार हो गए। बिना चालक का डंपर ढलान पर तेज गति से नीचे की ओर भागता रहा और करीब 60 मीटर आगे जाकर सड़क किनारे खड़े एक छोटे लोडर को घसीटते हुए बिजली के पोल और दीवार से टकराकर रुका। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर अन्य वाहन नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने कांवली रोड पुल के पास टायर और लकड़ियां जलाकर सड़क जाम कर दी। आक्रोशित भीड़ ने डंपर के शीशे भी पत्थर मारकर तोड़ दिए। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लंबे समय तक शव उठाने नहीं दिया।

स्थिति बिगड़ती देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा। इस दौरान बल्लीवाला चौक पर भी जाम लगाने की कोशिश हुई, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाल ली।

सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि सकल देव के बेटे की अगले महीने शादी तय थी। वह कुछ दिन पहले ही बिहार से देहरादून लौटे थे ताकि मजदूरी कर बेटे की शादी के लिए पैसे जुटा सकें। परिवार में पत्नी, एक बेटा और चार बेटियां उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डंपर को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में खनन वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही को लेकर लोगों में भारी नाराजगी बनी हुई है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this