Home स्पेशल उत्तराखंड SDRF ने रचा इतिहास, ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र पाने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना
स्पेशल

उत्तराखंड SDRF ने रचा इतिहास, ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र पाने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना

देहरादून: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। SDRF को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का प्रमाण-पत्र मिला है। इसके साथ ही उत्तराखंड SDRF देश का पहला ऐसा आपदा प्रतिवादन बल बन गया है, जिसे यह प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि बल की व्यवस्थित कार्यप्रणाली, अनुशासन, प्रशिक्षण और मानक संचालन प्रक्रियाओं के पालन को दर्शाती है।

 

SDRF को यह प्रमाण-पत्र निर्धारित मानकों पर खरा उतरने के बाद मिला। इसके लिए 23 से 25 सितंबर 2026 तक जौलीग्रांट स्थित SDRF वाहिनी मुख्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से ऑडिट किया गया। इस दौरान BIS के पूर्व वैज्ञानिक जी और उप महानिदेशक विष्णु गुप्ता ने सेनानायक अर्पण यदुवंशी की मौजूदगी में बल की विभिन्न शाखाओं और कार्यप्रणालियों का निरीक्षण किया। मूल्यांकन के बाद 8 अक्टूबर 2026 को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

प्रशासन से लेकर प्रशिक्षण तक हुई जांच

ऑडिट के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था, जवानों के प्रशिक्षण, संसाधनों के प्रबंधन, दस्तावेजों के रखरखाव, गुणवत्ता प्रबंधन और मानक संचालन प्रक्रियाओं के पालन की समीक्षा की गई। इन सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप परखा गया। प्रमाण-पत्र मिलने से SDRF को अपनी कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार करने और जिम्मेदारियों को अधिक व्यवस्थित तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी।

उत्तराखंड भूकंप, भूस्खलन, अतिवृष्टि, बादल फटने, बाढ़, हिमस्खलन और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील राज्य है। यहां दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चलाना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में SDRF की 40 से अधिक टीमें प्रदेशभर में चौबीसों घंटे आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहती हैं।

चारधाम यात्रा और साहसिक पर्यटन में भी अहम भूमिका

SDRF का काम केवल प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव अभियान चलाने तक सीमित नहीं है। चारधाम यात्रा के दौरान दुर्गम पैदल मार्गों पर श्रद्धालुओं की सहायता, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालना और पर्वतारोहण के दौरान आपात स्थिति में राहत पहुंचाना भी इसकी जिम्मेदारी है। इसके अलावा धार्मिक आयोजनों, रिवर राफ्टिंग और साहसिक पर्यटन गतिविधियों के दौरान भी जवान तैनात रहते हैं।

ISO प्रमाण-पत्र से संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल, उपकरणों के रखरखाव, प्रशिक्षण व्यवस्था और बचाव अभियानों की तैयारी को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे कार्यप्रणाली में सामने आने वाली कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने की प्रक्रिया भी बेहतर हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SDRF को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बल की कार्यकुशलता, अनुशासन और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और पुलिस महानिरीक्षक SDRF योगेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में सेनानायक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में बल की तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है। यह उपलब्धि उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट, धामी सरकार ने तेज की तैयारी

उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले...

धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य...

पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के मकान...