Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी के बेटे के हाथों में गाजियाबाद की कमान
उत्तराखंड न्यूज़

पौड़ी के बेटे के हाथों में गाजियाबाद की कमान

हिल मेल ब्यूरो, नई दिल्ली

पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी कलानिधि नैथानी को यूपी के गाजियाबाद जनपद का नया एसएसपी बनाया गया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे में कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई तैनाती दी। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में तैनात नैथानी को गाजियाबाद भेजा गया है। आपको बता दें कि 2010 बैच के आईपीएस नैथानी ने इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशन में बीटेक के साथ पुलिस प्रबंधन में एमबीए किया है। उनकी छवि एक तेजतर्रार पुलिस अधिकारी की है।

मां को मिला राष्ट्रपति से पुरस्कार

कलानिधि की मां देहरादून कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं और उन्हें राष्ट्रपति से पुरस्कार भी मिल चुका है। पिता गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे हैं और पत्नी आयकर विभाग में उच्च पद पर हैं। उनके बड़े भाई सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

पौड़ी से ही किया हाईस्कूल

नैथानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पौड़ी गढ़वाल से ही हाईस्कूल किया था। मथुरा में आर्मी स्कूल से इंटरमीडिएट के बाद पंतनगर से उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की। हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय के पुलिस प्रबंधन में एमबीए करने के बाद वह भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक अधिकारी और दिल्ली में अनुसंधान अभियंता भी रहे।

बाद में 2010 में उनका आईपीएस में चयन हुआ। कलानिधि अबतक लखनऊ, पीलीभीत, बरेली, सहारनपुर, प्रयागराज, बरेली, फतेहपुर समेत कई जिलों में तैनात रहे हैं।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...