Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम रावत ने मुंबई में किया उत्तराखंड भवन का लोकार्पण
उत्तराखंड न्यूज़

सीएम रावत ने मुंबई में किया उत्तराखंड भवन का लोकार्पण

हिल मेल ब्यूरो, मुंबई

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने बुधवार को नवी मुंबई में उत्तराखंड भवन का लोकार्पण किया। महाराष्ट्र के दौरे पर गए सीएम रावत ने बताया कि उत्तराखंड भवन राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं और पर्यटन को पश्चिम भारत से जोड़ेगा।

आपको बता दें कि इस भवन में कैंसर के इलाज के लिए मुंबई आने वाले उत्तराखंडवासियों के लिए 2 कमरे हमेशा आरक्षित रहेंगे। इससे प्रदेश के उन लोगों को काफी लाभ होगा जो खुद या अपने परिजनों के इलाज के लिए मुंबई आते हैं।

उत्तराखंड भवन की लागत करीब 39 करोड़ 73 लाख रुपये है। सीएम ने कहा है कि मुंबई में उत्तराखंड सदन बनने से प्रदेश से जाने वाले लोगों को ठहरने में परेशानी नहीं होगी। राज्य के संवैधानिक पदधारकों, विशिष्ट अतिथियों एवं उच्च अधिकारियों के अलावा उत्तराखंड के लोगों के लिए देश की वाणिज्यक राजधानी मुंबई में रुकने का इंतजाम हो गया है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...