हिल मेल ब्यूरो, देहरादून
प्रदेश सरकार ने दो अहम पदों पर नियुक्तियां की हैं। रविन्द्र दत्त को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आईटी सलाहकार और आलोक भट्ट को आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।
सीएम हेल्पलाइन संभालेंगे रविन्द्र दत्त
रविन्द्र दत्त पेशे से आईटी प्रोफेशनल हैं और उनका ई-गवर्नेंस, पब्लिक ग्रिवांस रिड्रेसल, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और नेटवर्किंग के क्षेत्र के लंबा अनुभव है। दत्त इससे पहले उत्तराखंड भाजपा के आईटी संयोजक भी रह चुके हैं। रविन्द्र दत्त मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार के रूप में सूचना प्रौद्योगिकी एवं सीएम हेल्पलाइन से संबंधित कार्यों का निर्वहन करेंगे।
आलोक देखेंगे आर्थिक मामले
इसके साथ ही शासन द्वारा आलोक भट्ट को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। आलोक भट्ट पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और कॉर्पोरेट क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भट्ट उत्तराखंड राज्य में कई सामाजिक उद्यमिता पहलों में भी शामिल रहे हैं।
भट्ट सम-सामयिक और आर्थिक मामलों की अच्छी जानकारी रखते हैं। वह मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार की भूमिका में राज्य योजना, आर्थिक रिपोर्टिंग एवं आर्थिक मामलों से सबंधित कार्यों का निर्वहन करेंगे।


Leave a comment